शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल के लालघाटी इलाके में मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई। निशातपुरा थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीएम काफिले को ओवरटेक कर दिया, जिसके चलते कुछ देर के लिए काफिला रुक गया। मामले में कार्रवाई करते हुए कोहेफिजा पुलिस ने संबंधित आरक्षक पर एक्शन लिया है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की जांच भी शुरू कर दी गई है।

READ MORE: चेकिंग में भाई का कटा चालान, पुलिस वाहन के ऊपर चढ़ गई बहन, हाई वोल्टेज ड्रामा देख हर कोई हुआ हैरान

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान लालघाटी पर कोहेफिजा पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी। इसी दौरान निशातपुरा थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपने वाहन से मुख्यमंत्री के काफिले को ओवरटेक कर दिया। अचानक हुई इस घटना के चलते कुछ देर के लिए मुख्यमंत्री का काफिला रुक गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

READ MORE: स्विमिंग पूल में क्लोरीन गैस का रिसाव, बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती 

घटना के बाद कोहेफिजा पुलिस ने तुरंत वाहन को ट्रेस किया और संबंधित आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई। शुरुआती जांच में इसे गंभीर सुरक्षा लापरवाही माना जा रहा है। वहीं अब इस पूरे मामले में यह भी जांच की जाएगी कि आखिर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से चूक कैसे हुई और प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं कराया जा सका।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने रिपोर्ट तलब की है। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों पर आगे भी कार्रवाई हो सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m