संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने की दिशा में सोमवार से एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) ने ‘पीएम ई-बस सेवा’ का विस्तार करते हुए शहर की सड़कों पर 10 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसों को उतारने का निर्णय लिया है। 24 अगस्त से इन बसों के संचालन के साथ ही शहर में पीएम ई-बसों की कुल संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी।
3 नए रूटों से जुड़ेंगे नए इलाके
अतिरिक्त ई-बसों की शुरुआत से भोपाल में तीन नए रूट भी इस सेवा में शामिल हो जाएंगे। इससे शहर के कई नए इलाकों के यात्रियों को प्रदूषण मुक्त और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। अब तक भोपाल में केवल 20 पीएम इलेक्ट्रिक बसों का ही संचालन किया जा रहा था।
MP बोर्ड की फीस वृद्धि पर राजनीति: कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने उठाए सवाल, आदेश वापस लेने की मांग
पीक आवर्स में 10 से 15 मिनट में मिलेगी बस
BCLL द्वारा बसों के इस बेड़े को बढ़ाए जाने का सबसे बड़ा फायदा रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा। कम होगा इंतजार: पीक आवर्स के दौरान यात्रियों को हर 10 से 15 मिनट के अंतराल में ई-बस उपलब्ध होगी। सफर होगा सुगम: बस सेवाओं की फ्रीक्वेंसी बढ़ने से बसों में ओवरक्रौडिंग से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की इस पहल से शहर में हरित परिवहन (Green Mobility) को बढ़ावा मिलेगा और आम जनता के लिए आवागमन और भी सुलभ हो जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

