Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले से दर्दनाक खबर आई है। रविवार की छुट्टी, जो बच्चों के लिए मस्ती का दिन होती है, मनिया थाना क्षेत्र के गडाईच गांव के लिए काल बन गई। गर्मी से राहत पाने के लिए पार्वती नदी में नहाने गए तीन बच्चों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि मंजर इतना खौफनाक था कि बच्चों की चीखें सुनकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

खेल-खेल में गहरे पानी में उतरे बच्चे
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गडाईच गांव के लगभग एक दर्जन बच्चे दोपहर के वक्त गांव के पास बहने वाली पार्वती नदी पर पहुंचे थे। बच्चे किनारे पर नहा रहे थे और खेल रहे थे, लेकिन मस्ती के मूड में उन्हें अंदाजा ही नहीं रहा कि कब वो किनारे से दूर गहरे पानी की तरफ निकल गए। देखते ही देखते तीन बच्चे पानी में डूबने लगे और वहां चीख-पुकार मच गई।
दूसरों को बचाने की कोशिश बनी जान की दुश्मन
इस हादसे की सबसे दुखद बात यह रही कि ये मासूम अपनी जान बचाते हुए नहीं, बल्कि दूसरों को बचाने की कोशिश में शहीद हो गए। 12 साल के भूरा, 12 साल की सोनम और 14 साल की निशु ने जब अपने साथियों को डूबते देखा, तो बिना सोचे-समझे गहरे पानी में छलांग लगा दी। बहाव इतना तेज था कि इन जांबाज बच्चों की हिम्मत जवाब दे गई और तीनों देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए।
ग्रामीणों ने निकाला शव, प्रशासन ने कसी कमर
नदी किनारे मचे शोर को सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने अपनी तरफ से बचाने की पूरी कोशिश की और तुरंत मनिया थाना पुलिस को सूचना दी। सीओ खलील अहमद खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
पढ़ें ये खबरें
- पाकिस्तान पर बरसीं भारत की बेटियां, 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंची जूनियर हॉकी टीम
- कहीं मिलावट का खेल तो नहीं! पराग डेयरी के 2 क्विंटल दूध में निकलीं मरी मक्खियां और रबर जैसी परतें, प्रसिद्ध डांडिया मंदिर में हड़कंप
- रायपुर में सुयश हॉस्पिटल और सीसीए ने शुरू किया कैंसर सेंटर: एक ही जगह मिलेगी कैंसर के इलाज की कई सुविधाएं, उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री समेत जनप्रतिनिधि हुए शामिल
- भारत के पास 190 परमाणु हथियार, 225 और बनाने की क्षमता! FAS रिपोर्ट में न्यूक्लियर ताकत को लेकर बड़ा दावा
- लोक निर्माण विभाग की बड़ी कार्रवाई, काम नहीं करने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड, दो के पंजीयन निरस्त


