Lifestyle Desk- बाजार में मिलने वाले महंगे और पैकेज्ड चिप्स का स्वाद तो हर किसी को पसंद आता है, लेकिन अगर यही कुरकुरापन आपको घर पर ही हेल्दी अंदाज़ में मिल जाए तो कैसा रहेगा? रागी से बने ये क्रिस्पी और मसालेदार चिप्स स्वाद के साथ-साथ एक दिलचस्प स्नैक ऑप्शन भी हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान है और खास बात ये है कि आप अपने स्वाद के हिसाब से मसालों को कम या ज्यादा कर सकते हैं। तो अगली बार बाजार से चिप्स लाने के बजाय घर पर ट्राई करें ये झटपट बनने वाले रागी चिप्स, जिनकी रेसिपी जानकर हर कोई आपसे जरूर पूछेगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

रागी आटा-1 कप
चावल का आटा-2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
अजवाइन-½ छोटा चम्मच
चाट मसाला-½ छोटा चम्मच
नमक-½ छोटा चम्मच
तेल-1 बड़ा चम्मच
जरूरत के अनुसार पानी
तलने के लिए तेल

विधि

1-एक बर्तन में रागी आटा, चावल का आटा, लाल मिर्च, अजवाइन, चाट मसाला और नमक मिलाएं।
2-इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें।
3-आटे की छोटी लोई लेकर दो प्लास्टिक शीट के बीच बहुत पतला बेलें।चाकू या पिज्जा कटर से मनचाहे आकार के चिप्स काट लें।
4-गरम तेल में मध्यम आंच पर चिप्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।निकालकर टिश्यू पर रखें और ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें।

टिप

चिप्स जितने पतले होंगे, उतने ही ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे। चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में 180°C पर लगभग 8–12 मिनट भी बना सकते हैं; बीच में पलट दें।