Lifestyle Desk : गर्मी में लस्सी बहुत ही ज़्यादा पसंद की जाती है. लस्सी का एक ग्लास आपको तृप्त करने के लिए काफ़ी है. लेकिन अक्सर बाज़ार में मिलने वाली लस्सी बहुत ज्याद चीनी वाली होती है, जिसे पीना सेहत के लिहाज़ से बिल्कुल अच्छा नहीं होता है. पर क्या जानते हैं की बिना चीनी वाली लस्सी ज्यादा नेचुरल और रिफ्रेशिंग होती है. हलवाई जैसी गाढ़ी, मलाईदार लस्सी का असली खेल दो चीजों में है. दही की क्वालिटी और फेंटने की तकनीक. तो आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बतायेंगे की कैसे बिना चीनी के भी परफेक्ट थिक लस्सी घर में बना सकते हैं.

सही दही चुनना
लस्सी बनाने के लिए हमेशा फुल-फैट (मलाईदार) दही लें. दही थोड़ा खट्टा हो, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं—यही बैलेंस लस्सी का स्वाद तय करता है. अगर दही पतला है, तो उसे मलमल के कपड़े में 20–30 मिनट टांगकर थोड़ा गाढ़ा कर लें.
बिना चीनी के स्वाद कैसे बढ़ाएं
चीनी की जगह ये ट्रिक्स अपनाएं. ठंडी मलाई या 1–2 चम्मच क्रीम डालें – इससे नैचुरल रिचनेस आती हैथोड़ा सा शहद या खजूर का पेस्ट (अगर हल्की मिठास चाहिए) नमकीन वर्जन के लिए भुना जीरा, काला नमक और पुदीना.
फेंटने का सही तरीका (सबसे ज़रूरी ट्रिक)
दही को पहले अकेले 2–3 मिनट अच्छे से फेंटें. फिर उसमें थोड़ा-थोड़ा करके ठंडा पानी या बर्फ मिलाएं. अगर आपके पास मथनी है तो उसका इस्तेमाल करें—यही हलवाई वाला टेक्सचर देता है. मिक्सर का इस्तेमाल करें तो ज्यादा देर न चलाएं, वरना झाग तो आएगा लेकिन क्रीमी टेक्सचर कम हो सकता है.
परफेक्ट कंसिस्टेंसी का सीक्रेट
लस्सी न ज्यादा पतली हो, न बहुत गाढ़ी-रबड़ी जैसी स्मूद और फ्लोइंग होनी चाहिए. ऊपर से थोड़ा सा मक्खन या मलाई डाल दें-बस, हलवाई स्टाइल रेडी.
एक्स्ट्रा टिप
अगर आप चाहते हैं कि लस्सी और भी स्पेशल लगे, तो सर्व करने से पहले 10–15 मिनट फ्रिज में रख दें – ठंडक और स्वाद दोनों बढ़ जाएंगे. इस तरीके से बनाई गई लस्सी में चीनी की जरूरत ही महसूस नहीं होगी, क्योंकि इसका असली स्वाद दही और मलाई से ही निकलकर आता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

