लखनऊ. नवाबों के शहर में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का खास लखनवी अंदाज देखने को मिला. फिक्की फ्लो लखनऊ के फैशन इवेंट में मलाइका ‘बेगम’ के लुक में नजर आईं. उन्होंने लखनवी चिकनकारी से सजी खूबसूरत ड्रेस पहनकर रैंप वॉक किया. इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन ‘नमस्ते’ और ‘आदाब’ कहकर किया.

इसे भी पढ़ें- सड़क पर खेती! गड्ढों और जलभराव पर सपा का अनोखा विरोध, प्रशासन को 7 दिन की मोहलत

‘गुलमोहर 2026’ में दिखा लखनवी रंग

कार्यक्रम का आयोजन होटल ताज में फिक्की फ्लो लखनऊ की ओर से किया गया. ‘गुलमोहर 2026-एक मकसद के साथ फैशन’ थीम पर हुए इस आयोजन में फैशन के साथ लखनऊ की कला, संस्कृति और विरासत को भी मंच मिला.

चिकनकारी ने जीता लोगों का दिल

रैंप पर मलाइका के लुक में लखनवी चिकनकारी की खास झलक देखने को मिली. पारंपरिक कारीगरी से सजी पोशाक ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा. मलाइका ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर वॉक कर लखनवी अंदाज को खास बनाया.

लोकल डिजाइनर और ज्वैलर्स ने दिखाया हुनर

फैशन शो में लखनऊ के स्थानीय डिजाइनरों और ज्वैलर्स ने भी अपनी क्रिएशन पेश कीं. पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक फैशन के मेल ने कार्यक्रम को खास बना दिया. मंच पर लखनवी पहनावे और स्थानीय हुनर की अलग-अलग झलक देखने को मिली.

इसे भी पढ़ें- सीतापुर में दर्दनाक हादसा: शॉर्ट सर्किट बनी मौत की वजह, आग की लपटों में जलकर मां-बेटे की मौत

फैशन के साथ विरासत का संदेश

‘गुलमोहर 2026’ सिर्फ फैशन शो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके जरिए लखनऊ की पहचान और स्थानीय कारीगरी को भी सामने लाया गया. मलाइका अरोड़ा की मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई. उनका ‘नमस्ते’ और ‘आदाब’ वाला अंदाज भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा.