कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में डीके शिवकुमार समर्थक कार्यकर्ताओं को नारे लगाने पर फटकार लगाई. उन्होंने अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि पार्टी ही सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान का आधार है, इसलिए अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. 

उनकी नाराजगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने मंच से अपने कार्यकर्ताओं को ही useless fellows यानी बेकार लोग तक कह दिया.

बेंगलुरु में ‘संकल्प समावेश’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी कार्यकर्ताओं पर डीके शिवकुमार के नारों को लेकर बुरी तरह भड़क गए. दरअसल, कर्नाटक में पार्टी की राज्य इकाई के नए अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद के शपथ ग्रहण समारोह में ‘डीके-डीके’ के नारे लगने लगे. 

माहौल का वातावरण का रंग बदलते देख  खरगे भड़क उठे और नारे लगा रहे कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने मंच से ही कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए उन्हें ‘बेकार लोग’ तक कह डाला.

हालांकि, इसके बाद मौके की नजाकत को देखते हुए  मुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार भी उठे और कार्यकर्ताओं को शांत बैठने का इशारा किया. उनका इशारा पाते ही सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शांत होकर बैठ गए.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सबको याद दिलाते हुए कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी का है, न कि किसी एक विशेष किसी नेता का. कार्यक्रम में व्यवधान डालने पर नाराजगी जाहिर करते हुए खरगे ने सवाल उठाया कि अगर मुट्ठी भर लोग अपने नारों से कार्यक्रम को बाधित करने वाले थे, तो अन्य लोगों के कार्यक्रम में भाग लेने का क्या उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की नारेबाजी से कार्यक्रम का मकसद खत्म हो रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m