Mamata Banerjee Attack On TMC Rebel Leaders: पश्चिम बंगाल में सियासी संघर्ष का दौर बना हुआ है। बंगाल विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद झटकों का सामना कर रही ममता बनर्जी के सामने अपने अस्तित्व और टीएमसी (TMC) को बचाने की चुनौती है। इधर तृणमूल में अंदरूनी मतभेद और गहराते जा रहे हैं। बुधवार को टीएमसी नेता मदन मित्रा ने भी ममता बनर्जी का साथ छोड़कर टीएमसी बागी गुट में शामिल हो गए। इसके बाद ममता बनर्जी ने पहली बार टीएमसी के बागी नेताओं पर खुलकर निशाना साधा है। साथ ही केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई, राजनीतिक दबाव और दल बदल के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाया है।
कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि जो लोग आज अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee ) की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें उनके संघर्ष को भी याद रखना चाहिए। आज अभिषेक आपके लिए बहुत बुरा है। आपको याद नहीं है कि उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ CBI के पास गई थी। वो चाहता तो सेटिंग कर सकता था और राहत पा सकता था। उसने कोई गलती की भी है तो वो उससे उबर गया, क्योंकि वह शेर की तरह लड़ रहा है।
उन्होंने बागी TMC नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीता, वही अब दूसरे खेमे में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को जनता ने TMC के चुनाव चिन्ह पर भरोसा करके जिताया था। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को हराने की साजिश रची गई थी। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि उन्हें उन लोगों के लिए अफसोस है जिन्होंने TMC के चुनाव चिन्ह पर भरोसा कर इन नेताओं को वोट दिया।
पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां BJP के वर्कर की तरह काम कर रहे
पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका पर भी ममता ने कहा कि मैं पुलिस की इज्जत करती हूं, लेकिन वे BJP के वर्कर की तरह काम कर रहे हैं। हमारे नेताओं को धमका रहे हैं। मेरे पार्टी के नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है. या तो BJP में शामिल हो जाएं या दूसरे कैंप में चले जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर उनको जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। यदि मैंने सेटिंग की होती तो हमें यह सब नहीं झेलना पड़ता। मैं अपना जमीर नहीं बेचती। ऐसे लोग दूसरे कैंप में शामिल हो रहे हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

