Indian Muslim youth Attacked in US: अमेरिका में धर्म पूछकर भारतीय मुस्लिम युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। अमेरिका के यूटा के वेस्ट वैली सिटी स्थित वैली फेयर मॉल में स्थानीय युवक ने भारती युवक से पूछा कि- तुम मुसलमान हो क्या? जवाब हां में मिलते ही युवक ने भारतीय मुस्लिम युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ 15 वार किए। युवक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

दरअसल भारतीय युवक सोहेल यूटा के वेस्ट वैली सिटी स्थित वैली फेयर मॉल के एक कियोस्क में काम करता है। घटना के समय भी वह मॉल में अपना काम करने गया हुआ था।

पुलिस के मुताबिक 48 वर्षीय आरोपी सोहेल के पास आया और पूछा कि तुम कहां से हो? इस पर सोहेल ने जवाब दिया कि मैं भारत से हूं, मेरा नाम सोहेल है। इसके बाद आरोपी ने पूछा कि क्या तुम मुस्लिम हो? सोहेल ने जवाब दिया- हां मैं मुस्लिम हूं। इसके बाद आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। अचानक हुए हमले से सोहेल संभल नहीं पाया। युवक कुछ ही सेकेंड में सोहेल पर ताबड़तोड़ 15 वार कर डाले। हमले के दौरान मॉल में मौजूद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर जमीन पर दबोच लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पीटर माइकल लार्सन (48) के रूप में हुई है। उसे हत्या के प्रयास और खतरनाक हथियार के अवैध इस्तेमाल के आरोपों में सॉल्ट लेक काउंटी जेल भेजा गया है।

15 बार चाकू मारा, कई सर्जरी हुईं

पुलिस तुरंत सोहेल को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के लिए शुरू किए गए GoFundMe अभियान के अनुसार, उसे 15 बार चाकू मारा गया और अब तक उसकी कई सर्जरी हो चुकी हैं। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। उसकी पत्नी फिलहाल काम नहीं करती और उनके दो छोटे बच्चे हैं।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

पुलिस के मुताबिक 48 वर्षीय आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने पीड़ित को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वह मुस्लिम था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह भी कहा कि वह मुसलमानों को मारना चाहता है। अधिकारियों ने उसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। पीटर माइकल लार्सन का पहले भी पुलिस से सामना हो चुका है। साल 2022 में उसने कथित तौर पर अपने घर के बाहर आग लगा दी थी और मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों को गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक उस दौरान गोलीबारी भी हुई थी। लार्सन के पास एक शॉटगन थी। इस मामले में उसे जेल की सजा हुई थी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m