Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (15 जुलाई 2026) की खबरों में भारत के सबसे बड़े कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक; दावा- पीएम मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला नहीं किया था; अहमदाबाद विमान हादसे के सबूत सार्वजनिक नहीं होंगे; महिला आरक्षण बिल पर मोदी सरकार को समर्थन दे सकते हैं शरद पवार प्रमुख रहा।

1. भारत के सबसे बड़े कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक

 देश की परमाणु सुरक्षा को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। तमिलनाडु स्थित देश के सबसे बड़े कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक हो गया है। भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट से जुड़ा संवेदनशील डेटा लीक हो गया है। वर्ल्ड लीक्स नाम के दो हैकर ग्रुप ने न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक किया है। वर्ल्ड लीक्स हैकर ग्रुप (World Leaks Hacker Group) ने दावा किया है कि ये दस्तावेज अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के हैं, जो इस प्लांट में कॉन्ट्रक्टर के रूप में काम कर रहा है।

पढ़े पूरी खबर……

2. दावा- पीएम मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला नहीं किया था

रूस और यूक्रेन जंग को लेकर पोलैंड के मंत्री ने बहुत बड़ा दावा किया है. दिल्ली में भारत-पोलैंड जॉइंट इकोनॉमिक कमिशन की बैठक में पोलैंड के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर व्लादिस्लाव तेओफिल बारतोशेव्स्की ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन तो यूक्रेन पर परमाणु बम दागने वाले थे कि ऐन वक्त पर पीएम मोदी के कहने पर उन्हें अपने कदम पीछे खींचने पड़े. उन्होंने कहा है कि भारत और रूस के बीच दशकों पुराने रणनीतिक संबंध हैं.

पढ़े पूरी खबर……

3. अहमदाबाद विमान हादसे के सबूत सार्वजनिक नहीं होंगे

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के सबूत सार्वजनिक नहीं होंगे। हादसे की जांच कर रही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने सबूत सार्वजनिक नहीं करने का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। AAIB ने अपने हलफनामे में कहा कि जांच के दौरान जुटाए गए कई संवेदनशील दस्तावेज आम लोगों के साथ साझा नहीं किए जा सकते। सबूतों में पायलटों के बीच की बातचीत भी शामिल है। AAIB ने मृतक पायलट के पिता पुष्कर राज सभरवाल की तरफ से दायर याचिका का जवाब देते हुए ये हलफनामा दाखिल किया है।

पढ़े पूरी खबर……

4. महिला आरक्षण बिल पर मोदी सरकार को समर्थन दे सकते हैं शरद पवार 

हाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। हालांकि इसका प्रभाव केंद्र की राजनीति में देखने को मिल सकता है। दरअसल बुधवार देर रात शरद पवार (Sharad Pawar) की पार्टी एनसीपी (NCP) के नेता जयंत पाटील (Jayant Patil) अचानक सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के आवास ‘वर्षा’ पर पहुंचे। दोनों नेताओं की बंद कमरे बैठक हुई। इसके बाद एनसीपी चीफ शरद पवार का महिला आरक्षण विधेयक पर सुर बदल गए हैं। खबर है कि शरद पवार की NCP महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक का समर्थन कर सकती है, जबकि पहले इसका विरोध कर रही थी।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

सोना-चांदी फिर सस्ताः 15 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को अमेरिकी महंगाई के आंकड़े आने के बाद दोनों की कीमतों में तेजी आई थी, लेकिन बुधवार सुबह ग्लोबल कमोडिटी बाजार (COMEX) और घरेलू वायदा बाजार (MCX) में फिर बिकवाली देखने को मिली. इसके चलते सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए. (पूरी खबर पढ़े)

CBSE की OSM सिस्टम पर SC ने जताई चिंताः सुप्रीम कोर्ट ने CBSE की डिजिटल कॉपी जांच की व्यवस्था को लेकर हो रही छात्रों की परेशानियों पर चिंता जताते हुए कहा है कि छात्रों की निराशा और हताशा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. OSM सिस्टम में छात्रों को लगातार दिक्कत आ रही है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इससे बच्चों में असंतोष बढ़ सकता है. अदालत ने केंद्र सरकार और सीबीएसई से इस व्यवस्था में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी मांगी है. (पूरी खबर पढ़े)

3 बच्चों के सामने पति ने चलती कार में पत्नी को मार डालाः महाराष्ट्र के वाशिम से दिल और दिमाग को हिलाकर रख देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति ने अपने तीन 3 मासूम बच्चों के सामने चलती कार में पत्नी को मार डाला। वहीं बगल में बैठे 3 मासूम तड़पती रही मां को बस बेबसी से देखते रहे। हत्या के बाद आरोपी पति कई घंटों तक महिला की लाश को गाड़ी में डालकर सड़कों पर घूमता रहा और बाद में खुद ही थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह वाकया उस समय हुआ जब पूरा परिवार कार से कहीं जा रहा था। (पूरी खबर पढ़े)

भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंपः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ी राहत दी है। भारत पर 500% टैरिफ (500% tariff on India) लगाने के फैसले को डोनाल्ड ट्रंप ने वापस ले लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अब रूसी तेल खरीद पर 500% तक टैरिफ लगाने के फैसले को 100 फीसदी पर ला दिया है। ट्रंप के इस फैसले से भारत के साथ-साथ चीन को भी राहत मिली है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m