US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध एक बार फिर विध्वंसक रूप में बदल गया है। अमेरिका हर दिन ईरान पर बड़े हमले कर रहा है। अमेरिकी सेना ईरान के मिसाइल ठिकानों से लेकर एयर डिफेंस को निशाना बना रहे हैं। गुरुवार सुबह अमेरिकी सेना (us Army) ने ग्रेटर टुंब (Greater Tunb) से खर्ग द्वीप (Kharg Island) तक भीषण बमबारी की है। वहीं ईरान भी खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी बेस पर हमला कर रहा है। ईरान के सैन्य संगठन ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ यानी आईआरजीसी (IRGC) ने बहरीन (Bahrain) में अमेरिकी बेस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है।

अमेरिका ने बुधवार को ईरान पर दो बार बड़े हमले किए। अमेरिका ने ईरान के तटीय रक्षा ठिकानों और मिसाइल भंडारण स्थलों पर दो बार हमला किया। जबकि गुरुवार तड़के ईरान में सैन्य ठिकानों पर एक बार फिर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, हमलों में मिसाइल लॉन्च साइट, रक्षा ठिकाने और सिस्तान-बलूचिस्तान में 388वीं ब्रिगेड की बैरक को निशाना बनाया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े तीन बजे भारतीय समय पर ईरान के ग्रेटर टुंब द्वीप पर तटीय रक्षा प्रणाली और क्रूज मिसाइल भंडारण ठिकानों पर हमला किया। यह हमला करीब 90 मिनट में पूरा हो गया। इसके नौ घंटे बाद दूसरी बार भी हमला किया। अमेरिकी सेना ने यह भी बताया कि उसने ईरान के खर्ग द्वीप की तरफ जा रहे एक तेल टैंकर को बार बार चेतावनी देने के बावजूद रोका नहीं जाने पर उसे मिसाइल से निष्क्रिय कर दिया।

CENTCOM की ओर से जारी वीडियो में अमेरिकी नौसेना के F/A-18E सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान USS Abraham Lincoln विमानवाहक पोत से उड़ान भरते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा Arleigh Burke श्रेणी के युद्धपोतों से BGM-109 टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलें दागे जाने के दृश्य भी सामने आए हैं। अमेरिकी सेना के मुताबिक इन हमलों में मिसाइल लॉन्चर (TEL), ड्रोन लॉन्च साइट, पहले से निष्क्रिय और सेवा से हटाए जा चुके विमान तथा एक दूरसंचार (टेलीकॉम) टावर को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इधर तेहरान को घेरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने तेहरान को चारों तरफ से घेरना शुरू कर दिया है। ईरान के आसपास अमेरिकी सेना के कई विमान सक्रिय नजर आए हैं। इनमें तीन KC-135 एयर-टैंकर, दो KC-46A एयर-टैंकर और एक E-3 AWACS विमान शामिल है. AWACS विमान हवाई निगरानी और शुरुआती चेतावनी देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जबकि KC-135 और KC-46A विमान लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन उपलब्ध कराते हैं।

ईरानी मीडिया ने हमलों की पुष्टि की

हमलों के बाद ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि अहवाज शहर के चार इलाकों और बंदर अब्बास पर भी हमला हुआ। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने दावा किया कि अहवाज के एक अस्पताल के पास हमला हुआ जहां बच्चों के कैंसर का इलाज होता है, जिसके बाद अस्पताल खाली कराना पड़ा। ॉ

ईरान का बहरीन में अमेरिकी बेस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

अमेरिकी हमलों का ईरान भी करावा जवाब दे रहा है। ईरान के सैन्य संगठन ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ यानी आईआरजीसी (IRGC) ने बहरीन में अमेरिकी बेस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। IRGC के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहेबी ने अमेरिका को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि “दुश्मन (अमेरिका) यह समझने की भूल कतई न करे कि वह इस संघर्ष को अपनी मर्जी से खींच सकता है और इसे एक ‘वॉर ऑफ एट्रिशन’ (थका देने वाले लंबे युद्ध) में बदल सकता है। ईरान के मौजूदा सैन्य ऑपरेशन पूरी तरह से खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी आक्रामक सैन्य बुनियादी ढांचे और ठिकानों को नेस्तनाबूद करने पर केंद्रित हैं। यह काम पूरा होते ही हमारा अगला विनाशकारी चरण शुरू होगा।

ट्रंप ने रक्षा बजट 1.5 ट्रिलियन डॉलर करने का ऐलान किया

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले वित्त वर्ष में रक्षा बजट बढ़ाकर 1.5 ट्रिलियन डॉलर करने का ऐलान किया है। पेंसिल्वेनिया डिफेंस एंड इनोवेशन समिट में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पहले ही सेना पर रिकॉर्ड 1 ट्रिलियन डॉलर का निवेश कर चुकी है और अब इसे और बढ़ाया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमें इसकी जरूरत है। सैन्य उपकरण अमेरिका में ही बनेंगे, इसलिए यह सिर्फ खर्च नहीं बल्कि रोजगार पैदा करने वाला निवेश भी है।” उन्होंने दावा किया कि उनके पहले कार्यकाल में अमेरिकी सेना को मजबूत किया गया और दूसरे कार्यकाल में उसी ताकत का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m