Mamata Banerjee Wrote Letter to Election Commission: पश्चिम बंगाल में सियासी संघर्ष का दौर बना हुआ है। बंगाल विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद झटकों का सामना कर रही ममता बनर्जी के सामने अपने अस्तित्व और टीएमसी (TMC) को बचाने की चुनौती है। इधर तृणमूल में अंदरूनी मतभेद और गहराते जा रहे हैं। पार्टी पर अपना हक जताने के लिए विरोधी गुटों के बीच खींचतान जारी है। असली-नकली की खींचतान के बीच ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। तृणमूल कांग्रेस चीफ ने प्रतिद्वंद्वी गुट के नेता रितब्रता बनर्जी (Ritabrata Banerjee) को लेकर चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है। ममता ने चुनाव आयोग से रितब्रता बनर्जी को और समय नहीं देने की मांग की है।

दरअसल चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और रितब्रता बनर्जी दोनों को चिट्ठी भेजकर अपना-अपना जवाब दाखिल करने को कहा था। इसके अलावा एक-दूसरे को भी जवाब भेजने को कहा था।

बचा दें कि पार्टी के भीतर जारी विवाद 2 जुलाई, 2026 को उस समय और गहरा गया था, जब रितब्रता के नेतृत्व वाले गुट ने खुद को असली तृणमूल कांग्रेस (AITC) बताते हुए चुनाव आयोग का रुख किया था। इस गुट ने कहा था कि उसने 22 जून को आयोजित विशेष अधिवेशन के बाद आयोग को इसकी जानकारी दी थी और संगठन में किए गए कथित बदलावों को मान्यता देने का अनुरोध किया था। इस दावे के बाद चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और रितब्रता बनर्जी, दोनों को चिट्ठी भेजकर अपना-अपना जवाब दाखिल करने को कहा था। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने 6 जुलाई, 2026 को अपना जवाब दाखिल कर दिया है। जबकि चुनाव आयोग ने रितब्रता बनर्जी के गुट को जवाब दाखिल करने के लिए 10 जुलाई, 2026 को शाम साढ़े पांच बजे (5:30 बजे) तक का समय दिया था।

चुनाव आयोग को भेजी चिट्ठी में ममता बनर्जी ने क्या कहा

अब ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बागी गुट के नेता रितब्रता बनर्जी को और समय नहीं देने की मांग की है। ममता ने पत्र में लिखा- 10 जुलाई बीत जाने और उसके बाद करीब दो दिन गुजर जाने के बावजूद ऋतब्रत बनर्जी की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं भेजा गया है। चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों से कहा था कि वे अपने-अपने जवाब की जानकारी एक-दूसरे को भी भेजें।

टीएमसी चीफ ने आरोप लगाया कि 10 जुलाई के बाद 48 घंटे और बीत जाने के बावजूद आपका कार्यालय पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। इससे रितब्रता बनर्जी को और अवसर मिल रहा है और यह उनके दुर्भावनापूर्ण मकसद के प्रति आपके झुकाव को दर्शाता है। इसलिए, मैं आग्रह करती हूं कि मेरी ओर से दाखिल जवाब पर शीघ्र विचार किया जाए और रितब्रता बनर्जी को कोई और समय नहीं दिया जाए।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m