भूसे. गांव सरहदी थाना सराय अमानत खां के अधीन आने वाले गांव भूसें में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने वाले से युवक की बहस हुई थीं इसी दौरान तैस में आ कर शातिर ने युवक पर फायरिंग कर दी।
इस संबंध में घायल निरवैर सिंह के पिता अंग्रेज सिंह निवासी भूसें ने बताया कि उनका बेटा निरवैर सिंह गत देर शाम गांव के अड्डे से घर का कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान पीछे से आए 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों के साथ मामूली कहासुनी हो गई, जिसके बाद उन युवकों ने निरवैर सिंह पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में किया गया भारती
घायल निरवैर सिंह को तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सराय अमानत खां से डीएसपी सुखबीर सिंह और एसएचओ बलजिंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी सुखबीर सिंह के अनुसार, गोली चलाने वाले अज्ञात आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।
- वैशाली नाव हादसा: कैबिनेट बैठक छोड़ पटना पहुंचे चिराग पासवान, पीड़ित परिवारों को लेकर कही ये बात
- OBC आरक्षण पर सियासी घमासान! 50-50 फॉर्मूले से निकलेगा रास्ता? SC और विधानसभा को लेकर सरकार का नया प्लान, क्या मिलेगी कामयाबी?
- Bastar News Update : फूल रथ की परिक्रमा के साथ बस्तर दशहरा की परंपरा जीवंत…मुआवजे पर भड़के बाढ़ प्रभावित किसान… बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन
- गोलबाजार अतिक्रमण मामले पर हाईकोर्ट सख्त: अब और मोहलत नहीं, 19 नवंबर को होगी अंतिम सुनवाई
- उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार अलर्ट सिस्टम, अब सैटेलाइट से पहुंचेगी खतरे की सूचना

