Punjab Desk, चंडीगढ़ : पंजाब के संगरूर जिले में डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के बाहर एक व्यक्ति के जहरीला पदार्थ निगलने के बाद अब कई तरह की बातें सामने आ रही है. व्यक्ति का आरोप था कि अधिकारी उसके गांव में कथित तौर पर बिक रहे ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहे हैं, जिससे वह परेशान होकर खुद को खत्म करने की कोशिश की है.
जहर खाने वाले की पहचान जगसीर सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई है। वह लगातार ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठा रहा है, लेकिन इस विषय में अब तक कोई ठोस कार्यवाही सामने नहीं आई है, जिससे वह परेशान हो कर खुद को खत्म करने की ठान लिया है.
जानकारी मिली है कि जग्गा को संगरूर सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया. जगसीर ने आरोप लगाया कि उसके गांव, नमोल में ड्रग्स बेचे जा रहे थे और सरपंच व प्रशासन को इस मुद्दे के बारे में बार-बार सूचित किया गया था, लेकिन कोई असरदार कार्रवाई नहीं हुई.
जग्गा पर हुआ था हमला
डीसी ऑफिस में उसके साथ गए उसके दोस्त मंजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि जगसीर ने पहले ऐसे वीडियो बनाए थे जिनमें लोगों को कथित तौर पर ‘चिट्टा’ बेचते हुए दिखाया गया था. बाद में उस पर हमला भी हुआ था. मंजिंदर ने दावा किया कि इस कथित घटना के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई.
उसने बताया कि जगसीर ने उसे कहा था कि उसने ‘सल्फास’ खा लिया है. डॉक्टरों ने खाए गए पदार्थ के बारे में अलग जानकारी दी. डॉ. इकबालप्रीत सिंह ने कहा कि मरीज ने जहरीला पदार्थ खाया था, उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे के इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



