चंकी बाजपेयी, इंदौर। गर्लफ्रेंड के साथ गरबा खेलने गए एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने और इलाज के दौरान उसकी मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने अखिल भारतीय बलाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और मामले में जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस को ऑनलाइन चैटिंग और आर्थिक मदद से जुड़े अहम सबूत भी सौंपे हैं।

गरबा पंडाल में हुआ था विवाद

घटना 18 अक्टूबर की है, जब बायपास स्थित एक गरबा स्थल पर चिराग सेन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गया था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद चिराग ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जहर खाने के तुरंत बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 20 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजन और महासभा का प्रदर्शन

पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई न किए जाने से नाराज परिजनों ने शव रखकर चक्का जाम किया था। इसके बाद अखिल भारतीय बलाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के साथ मिलकर पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।

परिजनों ने पुलिस को मृतक और युवती के बीच हुई ऑनलाइन चैटिंग के स्क्रीनशॉट और मृतक द्वारा युवती को दी गई आर्थिक मदद के सबूत सौंपे हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।दोलन करेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m