इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश का मशहूर पर्यटन स्थल बरगी डैम एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन किसी अच्छी वजह से नहीं बल्कि एक और हुई मौत की वजह से। जहां एक युवक की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। युवक गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और लहरों में समा गया।

ये भी पढ़ें: BJP Leader Shot Dead: घर के बाहर विवाद देख लाइसेंसी बंदूक लेकर निकलीं बीजेपी नेत्री, गैलरी में खून से लथपथ मिली लाश

क्रूज त्रासदी के जख्म अभी भरे भी नहीं थे…

इस हादसे ने जबलपुरवासियों को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि हाल ही में इसी बरगी डैम में मध्य प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा क्रूज हादसा हुआ था। अचानक आए तूफान के कारण पर्यटकों से भरा एक क्रूज पानी में पलट गया था, जिसमें 13 मासूम लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई थी। उस समय राष्ट्रीय स्तर पर बरगी डैम में लाइफ जैकेट की कमी और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी को लेकर बवाल मचा था।

नहाने के लिए बेटे के साथ पानी में उतार था मृतक

मृतक का नाम ईश्वर सिंह है, जिसकी उम्र 46 साल और कटंगा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक ईश्वर सिंह अपनी पत्नी कुलविंदर कौर और बेटों के साथ पायली घूमने गए थे। जहां से लौटते समय बरगी बांध के पास रूक गए। ईश्वर सिंह और उनका एक बेटा नदी में नहाने के लिए उतर गए जबकि पत्नी और दूसरा बेटा घाट किनारे बैठे रहे। इस दौरान ईश्वर सिंह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पत्नी कुलविंदर कौर ने मदद के लिए आवाज लगाई।

ये भी पढ़ें: मासूम का गायब होना इत्तेफाक या मानव तस्करी का जाल? शिवपुरी में दबोचे गए आरोपी, 200 CCTV फुटेज और ऐसे बचाई गई बच्चे की जान

रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद निकाला शव

ताजा घटनाक्रम के मुताबिक युवक जब पानी की गहराई न भांप पाने के कारण डूबने लगा, तो उसके दोस्तों ने शोर मचाया। स्थानीय नाविकों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। काफी खोजबीन के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला जा सका, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m