आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम में एक व्यक्ति ने पेड़ काटने वाली आरी से 10वीं कक्षा की एक छात्रा पर भीषण हमला कर दिया. इस हमले में छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई. हमले में छात्रा के चेहरे, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, छात्रा को बचाने के लिए आगे आई दूसरी लड़की भी हमले में घायल हो गई.
21 साल के शख्स ने अनंतपुर जिले के राप्थाडु जिला परिषद हाई स्कूल पहुंचकर क्लासरूम में मौजूद छात्रा पर लकड़ी काटने वाली मशीन यानी आरी से उसका गला काटा.
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम में दूर के रिश्तेदार ने 10वीं की छात्रा पर पेड़ काटने वाली आरी से जानलेवा हमला कर दिया. पीड़िता की पहचान गोपिका लक्ष्मी के रूप में हुई है और उसे गंभीर चोटें आई हैं. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. इस घटना के बाद स्कूल परिसर में मौजूद छात्रों और स्टाफ के बीच दहशत का माहौल बन गया.
आरोपी की पहचान हेमंत उर्फ डुम्मू के रूप में हुई है. वह धर्मावरम कस्बे का रहने वाला है. CMO सूत्रों के मुताबिक, लड़की की हालत गंभीर है. अनंतपुर सरकारी अस्पताल में उनकी एक सर्जरी चल रही है. उसे आगे के इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से बेंगलुरु ले जाया जाएगा.
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि छात्रा कक्षा के अंदर खून से लथपथ पड़ी रही. हमला होते देख वहां मौजूद छात्र और शिक्षक तुरंत हरकत में आए और स्थानीय पुलिस को सूचना दी.
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान आरोपी हाथ में चेनसॉ यानी आरी लेकर 10वीं कक्षा के कमरे में पहुंचा और गोपिका नाम की छात्रा पर हमला कर दिया.
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार था और काफी समय से उसे परेशान कर रहा था. चेतावनी देने के बाद से ही पीड़िता से रंजिश रखने लगा. इसी के चलते उसने सरकारी स्कूल की कक्षा के अंदर छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

