Bhojpur Dog Rape Case: बिहार के भोजपुर जिले से समाज और मानवाता दोनों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां 45 साल के एक युवक द्वारा फीमेल डॉग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पूरी घटना बिछिआंव गांव की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया ने भी हस्तक्षेप किया, जिसके बाद स्थानीय युवक मुकेश की शिकायत और उसके द्वारा सबूत के तौर पर दिए गए वीडियो साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संदेश थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

6 बच्चों का पिता है आरोपी

आरोपी की पहचान बिछियांव गांव निवासी 45 साल के दीपचंद राम के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक शादीशुदा और 6 बच्चों का पिता है। उसकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। पूरी घटना बीते 5 अक्टूबर रात 11 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि इस दौरान युवक ने अपने ही घर में स्ट्रीट फीमेल डॉग के साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता अनिल के मुताबिक रोपी दीपचंद राम लगभग एक साल से गांव के आवारा पशुओं को अपनी हवश का शिकार बना रहा है। ऐसा करते हुए उसे गांव के कई अन्य लोगों ने भी देखा है। अक्सर वह अकेले में पशुओं को पाकर उनके साथ गलत काम करता है।

साल भर से आवारा पशुओं को बना रहा शिकार

शिकायतकर्ता अनिल ने बताया कि वह 5 अक्टूबर को मछली पकड़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने दीपचंद राम को देखा, जिसने अपनी गोद में एक स्ट्रीट फीमेल डॉग को उठा रखा था, जिसे लेकर वह अपने घर में चला गया। उन्हें संदेह होने पर उन्होंने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी और सभी लोग उसका पीछा करते हुए उसके घर तक चले गए। उन लोगों ने देखा की वह मादा कुत्ते के साथ दुष्कर्म करने लगा, जिसका उन लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जिसे उन्होंने पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया को भेज दिया।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, स्थानीय युवक मुकेश कुमार ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपचंद राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 62 और 325 के साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद सरकारी पशु चिकित्सक ने मादा कुत्ते की जांच भी की। फिलहाल उसकी देखभाल स्थानीय व्यक्ति की निगरानी में की जा रही है। संदेश थाने की पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- मोतिहारी में बीटेक छात्र पर चाकू से हमला, चेहरे-गर्दन और सीने पर किए 5 वार, हालत गंभीर