देव चौहान, मंडीदीप। औद्योगिक नगरी मंडीदीप के वार्ड नंबर 1 स्थित फूलचंद नगर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब GAIL गैस की पाइपलाइन में अचानक लीकेज शुरू हो गया। गैस की गंध फैलते ही इलाके के रहवासियों में घबराहट और दहशत का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें: प्याज ने महंगाई की रेस में लगाई दौड़! बिना ब्रेक के भाग रहे दाम, अब रसोई में एन्ट्री बंद
घटना की सूचना मिलते ही मंडीदीप पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को संभाला और तुरंत गैस कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा संभावित हादसा टल गया।
ये भी पढ़ें: “मेरे पापा वकील हैं…” तेज रफ्तार कार ने ओला ड्राइवर को उड़ाया, दोनों पैर टूटे, सिर पर गंभीर चोट… हादसे के बाद भी दिखा हनक
बार-बार लीकेज से कंपनी की लापरवाही पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि गेल गैस की पाइपलाइन से गैस लीकेज होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार इलाके में पाइपलाइन में लीकेज हो चुकी है। बार-बार हो रही इन घटनाओं के बावजूद कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं और स्थायी समाधान नहीं निकाल रहे हैं, जिससे रहवासियों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना रहता है। फिलहाल मरम्मत के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



