पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सैकड़ों लोगों को जहरीले सांपों से बचाने वाले प्रसिद्ध सर्प मित्र बॉबी खुद एक हादसे का शिकार हो गए। इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा सांप का रेस्क्यू करने के दौरान सांप के डसने से उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: जहरीला कीड़ा काटने पर दी बीपी-शुगर की दवा! मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
डिब्बा डैमेज होने से पैर में डसा
जानकारी के अनुसार, सर्प मित्र बॉबी अपने घर से करीब 6 किलोमीटर दूर एक इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा (नाग) का रेस्क्यू करने पहुंचे थे। रेस्क्यू के बाद जब वे सांप को डिब्बे में पैक कर रहे थे, तभी डिब्बा डैमेज होने के कारण कोबरा बाहर निकल आया और उनके पैर में डस लिया।
ये भी पढ़ें: 4 दिन तक पुलिस करती रही इंतज़ार… अब युवक की लाश मिलने के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं की पुलिस से हुई झूमाझटकी
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत से पहले सर्प मित्र बॉबी ने खुद इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी और माना था कि जरा सी लापरवाही उन पर कितनी भारी पड़ गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


