अनमोल मिश्रा, सतना। सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र के अमकुई गांव में लापता युवक अतुल कुशवाहा का चार दिन बाद शव मिलने से पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक के लापता होने के बाद जसो थाना पुलिस ने समय पर गुमशुदगी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की और परिजनों को लगातार इधर-उधर भटकाती रही।
READ MORE: ‘ऐसे लोगों से पार्टी को बचकर रहना चाहिए…’. दतिया उपचुनाव में हार के बाद इमरती देवी का बड़ा बयान; आखिर पूर्व मंत्री किसकी ओर कर रहीं इशारा ?
इतना ही नहीं, जिस व्यक्ति पर परिजनों ने संदेह जताया था, उसे भी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में गुस्से का विस्फोट हो गया आक्रोशित ग्रामीणों ने डायल-112 वाहन पर पथराव कर दिया और पुलिस के वाहनों को रोककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
READ MORE: प्राचार्य की प्रताड़ना से तंग हुए छात्र, खुद को कमरे में किया बंद, इस वजह से उठाया बड़ा कदम
हालात बिगड़ते देख उचेहरा और नागौद थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया एसडीओपी स्वयं भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं और नाराज़ ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं, फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


