आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर में सफाई और स्वच्छ भोजन को लेकर अब छात्रों को आंदोलन करना पड़ रहा है। नवोंदय विद्यालय के स्टूडेंट्स ने हाल ही में प्रिंसिपल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही कलेक्टर से बात करने के लिए खुद को घंटों तक कमरे में बंद कर लिया।
बताया जा रहा है कि नवोदय विद्यालय मेंखाने पीने और साफ सफाई की ठीक व्यवस्था नहीं होने के चलते छात्रों ने आवाज उठाई थी। इस दौरान तोड़फोड़ भी हुई थी। मामले में प्राचार्य छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रहे थे।
प्राचार्य की प्रताड़ना से तंग छात्रों ने कलेक्टर से संवाद करने की मांग को लेकर 8 घंटे तक खुद को कमरे में बंद कर लिया। एसडीएम तहसीलदार और एसडीओपी के समझाने के बाद भी छात्र नहीं माने। हालांकि लिखित आश्वासन के बाद छात्र ने कमरे का गेट खोला।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


