सतीश दुबे, डबरा। दतिया उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हार का सामना करना पड़ा, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6 हजार से अधिक वोट से अपनी जीत दर्ज की जिसके बाद अब भाजपा भितरघात करने वालों पर कार्यवाही का मन बना चुकी है लेकिन देखना होगा कि कार्यवाही कब तक ओर किस पर होगी।
READ MORE: बीजेपी की हार के बाद राजपरिवार में हलचल: महाराजा गोविंद देव बोले- ‘वचनबद्ध हूं, मुंडन जरूर कराऊंगा’
आपको बता दे कि दतिया विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया था जिसके बाद चुनाव की तैयारी में जुटे नरोत्तम मिश्रा और उनके समर्थक पार्टी से नाराज नजर आए थे। कार्यकर्ताओं ने तो जमकर हंगामा तक किया था और इस्तीफे भी सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। हालांकि कि बाद में नरोत्तम मिश्रा की मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित वरिष्ठ नेतृत से मुलाकात के बाद ऑल इन वेल के साथ नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी के लिए प्रचार शुरू किया था और मंच से आँखो में आँसुओं के साथ भावुक होते हुए कहा था कि घर घर जाऊंगा शीश झुकाउंगा और आशुतोष के लिए वोट मांगूंगा ओर जिताउंगा।
READ MORE: नाबालिग छात्रों को ‘धुरंधर’ फिल्म दिखाना प्रिंसिपल को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने भेजा नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
दतिया में भाजपा के आशुतोष तिवारी के चुनाव हारने के बाद अब लगाता भितरघात करने वालों को पार्टी ढूंढ रही है सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी का भी एक बयान राजनैतिक गलियारों में गुम रहा है। वीडियो में इमरती देवी कह रही हैं कि हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खूब मेहनत आशुतोष तिवारी को जीतने के लिए की और चुनाव भी हम बहुत अच्छे वोट से जीत रहे थे। लेकिन हमारे ही कुछ लोगों ने भितरघात करके पार्टी को चुनाव हरा दिया। ऐसे लोगों से हमारी पार्टी को बचकर रहना चाहिए। अब इस बयान के मायने सीधा पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के ऊपर कटाक्ष के लगाए जा रहे हैं क्योंकि इमरती देवी और पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की आपस में नहीं बनती और दोनों का आपसी विवाद भी छिड़ा रहता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


