तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर में स्वास्थ्य विभाग की गर लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहरीले कीड़े के काटने के बाद सरकारी अस्पताल पहुंची 51 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।
ये भी पढ़ें: इंदौर प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम मामला: हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- संचालिका पर FIR क्यों नहीं? निगम ने खाली कराया परिसर
10 मिनट में पहुंचे अस्पताल, मिली बीपी-शुगर की दवा!
मृतका की पहचान प्रभा सेन 51 वर्ष के रूप में हुई है। मृतका के बेटे अमन सेन ने बताया कि रात करीब 2 बजे उनकी मां देवी जी स्थित अपनी दुकान में थीं तभी उन्हें किसी जहरीले कीड़े या सांप ने काट लिया।
घटना के महज 10 मिनट के भीतर परिजन उन्हें तुरंत मैहर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे और ऑन-ड्यूटी डॉक्टर को पूरी जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने जहरीले कीड़े के डंक को गंभीरता से लेने के बजाय सिर्फ शुगर और बीपी की दवा देकर मरीज को बेड रेस्ट की सलाह दे दी।
प्राइवेट अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि, पुलिस जांच शुरू
सरकारी अस्पताल में सही इलाज न मिलने और हालत लगातार बिगड़ने पर परिजन कुछ घंटों बाद महिला को एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और पुष्टि की कि मौत जहरीले कीड़े के काटने से ही हुई है।
ये भी पढ़ें: प्राचार्य की प्रताड़ना से तंग हुए छात्र, खुद को कमरे में किया बंद, इस वजह से उठाया बड़ा कदम
निजी अस्पताल में मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। वे शव लेकर वापस सरकारी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


