पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका हैं। सारसडोली-मडवा मार्ग पर मृत मिली युवती की मौत को पहले सड़क हादसा बताया गया था, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने कब्र से युवती का शव निकालकर जांच के लिए भेजा है। जांच पड़ताल के बाद मौत का राज खुलने की संभावना है।
दरअसल, यह पूरा मामला मवई थाना क्षेत्र का है। जहां बीते 2 जून को सारसडोली-मडवा मार्ग पर एक युवती का शव मिला था। जिसे सड़क हादसा बताया गया था। लेकिन परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि गला दबाया और फिर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंककर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।
ये भी पढ़ें: क्या एक हत्या दूसरी वारदात की वजह बनी? सोनम से प्रेरित हुई थी सिया, राजा रघुवंशी के परिवार ने लगाया आरोप
पुलिस की शुरुआती जांच से असंतुष्ट परिजनों ने 02 जुलाई को एसडीएम को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में युवती का शव कब्र से बाहर निकाला गया। लगातार बारिश के चलते मवई में पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका, इसलिए शव को पुनः पोस्टमार्टम के लिए बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: कैमरे की एक क्लिक ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मातम में बदली शादी की खुशियां
अब पूरे जिले की नजर दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर है। इन्हीं के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि युवती की मौत वास्तव में सड़क दुर्घटना थी या फिर हत्या के आरोपों में दम है। फिलहाल जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है। जांच पड़ताल के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

