हेमंत शर्मा, इंदौर। सुप्रीम कोर्ट से सोनम रघुवंशी की जमानत फिलहाल बरकरार रहने के बाद राजा रघुवंशी का परिवार एक बार फिर खुलकर सामने आया है। परिवार का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और आखिरकार उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि कोर्ट पर उनका पूरा विश्वास है और उन्हें उम्मीद है कि सच सामने आएगा। लेकिन इसी बीच परिवार ने एक और बड़ा दावा किया है।
महाराष्ट्र के रहने वाले केतन की हत्या का जिक्र करते हुए राजा रघुवंशी के परिजनों ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश दे रही हैं। उनका दावा है कि केतन की मंगेतर सिया इस तरह की चर्चित वारदातों से प्रभावित हुई और उसी के बाद उसने यह कदम उठाया। राजा रघुवंशी की मां ने अदालत से गुहार लगाते हुए कहा कि सोनम रघुवंशी को जल्द से जल्द जमानत से राहत समाप्त की जाए।
ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: 2019 में जमीन का आवंटन… 2020 में स्टाफ की मंजूरी… लेकिन 2026 में भी नहीं बना 100 बेड का अस्पताल, सिर्फ कागजों में दौड़ता रहा सिस्टम
सोनम के साथ सिया को भी फांसी देने की मांग
उनका आरोप है कि यदि ऐसे मामलों में सख्ती नहीं होगी तो समाज में गलत उदाहरण स्थापित होंगे और दूसरी युवतियां भी ऐसे अपराधों से प्रेरित हो सकती हैं। परिवार ने यह भी मांग की कि केतन हत्याकांड में आरोपी सिया और उसके परिवार के खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और और सोनम रघुवंशी को फांसी की सजा मिले। केतन हत्याकांड में “सिया सोनम रघुवंशी से प्रेरित थी” राजा रघुवंशी के परिवार का दावा है। राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम रघुवंशी के साथ सिया को भी फांसी देने की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

