बलवंत भट्ट, मंदसौर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने नशामुक्त अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने प्रसिद्ध पशिपतिनाथ मंदिर रोड पर घेराबंदी कर एक कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली टेबलेट्स बरामद की है। मामले में टीम ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफितार किया है।
ये भी पढ़ें: शादी समारोह बना अखाड़ा: महिला डांसर से मारपीट, जमकर चली कुर्सियां
कार से मिली 4 हजार से ज्यादा नशीली डेबलेट्स
नारकोटिक्स ब्यूरो की क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एक्टिव हुई नारकोटिक्स की टीम ने पशुपतिनाथ मंदिर मार्ग पर जाल बिछाया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो टीम के होश उड़ गए। कार के भीतर से कुल 4000 नग ट्रामाडोल और 370 नग क्लोनाजेपाम टेबलेट्स बरामद की गई।
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने लगा रखा है आंशिक प्रतिबंध
नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जब्त की गई दोनों ही दवाइंया बेहद संवेदनशील और प्रतिबंधित श्रेणी की है। भारत सरकार के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (DCGI) ने इन टेबलेट्स के खुले बाजार में क्रय-विक्रय पर कड़ा प्रतिबंध लगा रखा है। डॉक्टर के पर्चे या वैध लाइसेंस के बिना इनका परिवहन और बिक्री पूरी तरह गैर-कानूनी है। नशे के सौदागर इन दवाइयों का इस्तेमाल अवैध रूप से नशा सप्लाई करने के लिए करते हैं।
ये भी पढ़ें: पुलिस का कारनामाः 103 एफआईआर में ढाबा संचालक, ड्राइवर और मजदूर को बनाया गवाह, RTI में हुआ खुलासा
NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयों और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ गए दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। CBN की टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिससे यह पता लगाया जा सके कि नशीली गोलियों का यह जखीरा कहां से लाया जा रहा था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

