बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से खाकी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां यातायात थाना प्रभारी की गुंडागर्दी का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वर्दीधारी इंस्पेक्टर एक पिकअप चालक को थप्पड़ मारते और दुकानदार के साथ मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं।

READ MORE: भोपाल BMHRC नर्सिंग कॉलेज में प्राचार्य प्रभार पर विवाद, NSUI ने मान्यता जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 11 सितंबर की बताई जा रही है। दुकान के बाहर सड़क पर एक पिकअप वाहन खड़ा था, जिसे हटाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मौके पर पहुंचे यातायात थाना प्रभारी मनोज सोलंकी ने आपा खोते हुए पिकअप चालक को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं, टीआई ने पास ही मौजूद दुकानदार के साथ भी मारपीट की। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि पुलिस अधिकारी ने बिना वजह उसके साथ अभद्रता और मारपीट की, जिसके बाद अब पीड़ित न्याय के लिए गुहार लगा रहा है।

READ MORE: MP TET News: अब MP Board कराएगा शिक्षक पात्रता परीक्षा, दिसंबर में ऑफलाइन होगा एग्जाम 

मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने और वीडियो वायरल होने के बाद मंदसौर एडिशनल एसपी का बयान आया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m