चंडीगढ़ : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर को लेकर बड़ी बात सामने आई हैं. पोस्टमॉर्टम कि रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वह गर्भवती थीं. इस खबर के सामने आने के बाद जांच का दायरा और भी बढ़ गया है. मनजीत की मौत बुरी तरह जलने के कारण हुई थी दो महीने तक जीवन और मौत के बीच वह जूझती रही.
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (साउथ) गुरजीत कौर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में सामने आया है कि मनजीत को साढ़े 3 महीने की गर्भवती थी. मनजीत कौर की मां ने 26 अगस्त को शिकायत दर्ज करावई थी कि 3 जुलाई की रात को 3-4 व्यक्तियों ने मनजीत को सेक्टर-34 में एक शराब के ठेके के पास बुलाया था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को वहां से जबरन कार में बैठा कर मोरिंडा ले जाया गया और मारपीट करने के बाद पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई. मां के बयान के अनुसार जब बेटी बंधी हुई थी तो एक युवक ने मनजीत को आग में घिरे हुए देखा और अस्पताल पहुंचाया.
इसके बाद करीब 2 महीने उसका इलाज हुआ और 26 अगस्त को उसकी मौत हो गई. परिजन का कहना है कि उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है और आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है.
- CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार
- अजगर में कैंसर का ऑपरेशन: साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, मुंह से निकाली गांठ, वन्यजीव विशेषज्ञ ने बचाई जान
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस

