चंडीगढ़। पंजाब के किसानों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को राहत की बड़ी घोषणा की है। उन्होंने पंजाब कैबिनेट ने फैसला लिया है कि राज्य के किसानों को अब 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। यह मुआवजा राशि देश भर में किसानों को मिलने वाली सबसे अधिक मदद मानी जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद अस्पताल में भर्ती होने के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग से केबिनेट की मीटिंग लिए थे जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
हर वक्त पंजाबियों की चिंता करता हूं
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, मैं अस्पताल के कमरे में बैठकर हर वक्त पंजाबियों की चिंता करता हूं। चीफ सेक्टरी को और डीजीपी को कहा कि लोगों के हालात पता करें। इसके साथ ही उन्होंने किसानों की मदद के लिए कई अहम फैसले लिए। उन्होंने कहा कि वह लोगों के बिना नहीं रह सकते। जल्द ठीक होकर जनता के बीच पहुंचेंगे। बाढ़ कुदरत की मार है, सरकार हर संकट में आपके साथ खड़ी है। कैबिनेट के अहम फैसल बाढ़ की वजह से मिट्टी दरियाओं में आ गई। जिसकी वजह से मार और बढ़ गई और जिसका खेत उनकी रेत स्कीम चलाने जा रहे है। किसान को खेत से मिट्टी उठाने की मंजूरी देने जा रहे है मिट्टी किसान बेच भी सकते है। डिसिल्टिंग की अनुमति पंजाब कैबिनेट ने दी। फसल खराब होने पर भरपाई के लिए 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दिया जायेगा। चेक किसानों के हाथों में पकड़ाएंगे।

मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा- मुख्यमंत्री भगवंत मान
मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। कई लोगों के घर गिर गए हैं, उसका सर्वे करवाया जाएगा, सरकार उसका भी मुआवजा देगी। किसानों ने कोपरेटिव सोसाइटियों सरकार के बैंकों से कर्ज लिया हुआ है, उस कर्ज की लिमिट 6 महीने बढ़ाई गई है। कोई किश्त नहीं देनी पड़ेगी, ब्याज भी नहीं देना पड़ेगा। कोई आपको तंग नहीं करेगा। जिन लोगों के मवेशी बाढ़ में मर गये, उन्हें सरकार सहायता राशि देगी। सरकार टीकाकरण करवायेगी, ताकि कोई बीमारी न फैले। फॉगिंग मशीनें देंगे, हर गांव में क्लीनिक में डाक्टर आएंगे। कैम्प लोगों के घर के पास लगेंगे ताकि लोगों का चेकअप हो सके और लोगों को दवाइयां मिल सकें। शहरों गांवों में सफाई करवाएंगे। स्कूलों का इमारतों का ग्रिडों का नुकसान हुआ है, उसका सर्वे होगा।
- अभिविन्यास समारोह में शामिल हुए CM डॉ. मोहन: कहा – ग्लोबल स्किल्स पार्क से हर साल 10 हजार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, तीन MoU हुए
- KMP एक्सप्रेसवे पर 20 फीट नीचे गिरा सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर, ड्राइवर की मौत
- क्या आपकी भी आएगी स्कॉलरशिप? योगी सरकार का 3 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए बड़ा ऐलान, देखें डिटेल
- Today’s Top News: IGKV में पेपर लीक के आरोप के बाद एंटोमोलॉजी की परीक्षा रद्द, इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, अलग-अलग जगहों पर चल रही ED की रेड खत्म, झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत, जिंदा महिला को मृत बताकर पुलिस ने कमरे में जड़ा ताला… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- बराड़ा में गुरु तेग बहादुर साहिब चौक का शिलान्यास, चेयरमैन रजत मलिक ने शुरू कराया सौंदर्यीकरण का काम

