Punjab Desk, मानसा. परविंदर झोटा की हत्या के विरोध पूरे पंजाब में बढ़ता नजर आ रहा है. इन सबके बीच झोटा मर्डर केस में अब पुलिस प्रशासन ने एक्शन लेते हुए मानसा की SHO बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया है. आपको बता दें लगातार लोगों की नाराजगी बढ़ती आ रही है. इन सभी के बीच में पंजाब सरकार से भी लगातार न्याय की अपील की जा रही है.
इससे अलग अहम बात समाने आई है कि आरोपी को पत्नी को भी पुलिस ने लिया हिरासत में ले लिया है.आरोपी अश्विनी कुमार की पत्नी नीलम रानी को पति अश्विनी कुमार के भगाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि गोलियां मारने के बाद आरोपी अश्विनी कुमार राजस्थान फरार हो गया था.
नेशनल हाईवे में लगा लंबा जाम
परविंदर सिंह झोटा कत्ल केस को लेकर विभिन्न किसान संगठनों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे बंद करने का आह्वान किया था. इसी के तहत किसान संगठनों के सदस्य जालंधर-परागपुर नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. किसानों के धरने के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया.
पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की
वहीं पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर लिया है. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोक-झोक देखने को मिली. इसके बाद मौके पर पुलिस कमिश्नर सतिंदर भी मौके पर मौजूद है और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांति बनाए रखने की अपील कर रहे है. इस बीच पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहाकि किसान जत्थेबंदिया नेशनल हाईवे जाम करने के लिए पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने हाईवे को खोल दिया है, पुलिस के साथ विभिन्न जत्थेबंदियां और किसान सहयोग कर रहे है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

