भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 20 अगस्त को जयंती है जिसे सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस मौके पर राजीव गांधी के समाधि स्थल ‘वीरभूमि’ में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत पीएम मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी है. 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे. राजीव गांधी 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे.
कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के युवा केंद्रित विचारों, शिक्षा, तकनीक और आधुनिकीकरण में योगदान को याद किया और उनकी विरासत का उल्लेख किया.

सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ‘वीर भूमि’ पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि.
पूर्व पीएम का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था और उनका निधन 21 मई 1991 को हुआ. कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे ने वीर भूमि पर राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करके उनको याद किया.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए भारत की विकास यात्रा में उनका भी अहम योगदान को याद किया.
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई 1991 को चुनावी सभा के दौरान देर रात एक आत्मघाती हमले में कर दी गई थी.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि पूर्व पीएम राजीव ने 18 साल की उम्र में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर दिया. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद, साल 1984 में 40 साल की उम्र में राजीव गांधी भारत के छठे प्रधानमंत्री बने थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

