शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बीना यार्ड रीमॉडलिंग के बाद यात्री ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। जिसके चलते 4 मेमू ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 2 एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। वहीं 8 ट्रेनों के प्रारंभिक एवं गंतव्य स्टेशनों से परिवर्तन होगा।

निरस्त रहने वाली यात्री ट्रेनें

  • बीना-रूठियाई मेमू (61611): यह ट्रेन दिनांक 26 और 27 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।
  • रूठियाई-बीना मेमू (61612): यह ट्रेन दिनांक 26 और 27 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।
  • बीना-रूठियाई मेमू (61625): यह ट्रेन दिनांक 26 और 27 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।
  • रूठियाई-बीना मेमू (61626): यह ट्रेन दिनांक 26 और 27 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से संचालित होने वाली ट्रेनें

  • मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस (19054): यह ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग आगासोद-मालखेड़ी-महादेवखेड़ी होकर फ्लाईओवर मार्ग से बीना स्टेशन को बायपास करते हुए संचालित होगी।
  • ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस (15046): यह ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद होकर फ्लाईओवर मार्ग से बीना स्टेशन को बायपास करते हुए संचालित होगी।

प्रारंभिक और गंतव्य स्टेशनों में अस्थायी बदलाव

  • कटनी-बीना मेमू (11602): यह ट्रेन दिनांक 26 और 27 अक्टूबर 2026 को बीना के स्थान पर खुरई स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
  • बीना-कटनी मेमू (11601): यह ट्रेन दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को बीना के स्थान पर खुरई स्टेशन से प्रारंभ होगी।
  • कोटा-बीना मेमू (11603): यह ट्रेन दिनांक 26 और 27 अक्टूबर 2026 को बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
  • बीना-कोटा मेमू (61634): यह ट्रेन दिनांक 26 और 27 अक्टूबर 2026 को बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन से प्रारंभ होगी।
  • कोटा-बीना मेमू (61633): यह ट्रेन दिनांक 26 और 27 अक्टूबर 2026 को बीना के स्थान पर मुंगावली स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
  • बीना-कोटा मेमू (11604): यह ट्रेन दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को बीना के स्थान पर मुंगावली स्टेशन से प्रारंभ होगी।

ट्रेनों के प्रारंभिक और गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन

  • बीना-कटनी मुड़वारा मेमू (61619): यह ट्रेन दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन से फ्लाईओवर मार्ग होकर 10:20 बजे प्रारंभ होगी।
  • कटनी मुड़वारा-बीना मेमू (61620): यह ट्रेन दिनांक 26 और 27 अक्टूबर 2026 को बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन तक विस्तारित रहेगी महादेवखेड़ी स्टेशन पर इसका निर्धारित आगमन समय 12: 50 बजे रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m