अजयारविंद नामदेव, शहडोल। कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और पुलिसिंग में नई ऊर्जा फूंकने के लिए शहडोल पुलिस कप्तान ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने महकमे में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 110 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। इस थोक ट्रांसफर के बाद से पूरे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं इसे प्रशासनिक सर्जरी के तौर पर देखा जा रहा है। इस बड़े फेरबदल को पुलिसिंग में कसावट, अनुशासन और बेहतर कानून व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

थाना से लाइन और फील्ड में जिम्मेदारी

जारी सूची में प्रधान आरक्षक, आरक्षक समेत विभिन्न शाखाओं में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है। कई पुलिसकर्मियों को थाना स्तर से लाइन भेजा गया है तो कई को लाइन से फील्ड में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बड़े फेरबदल को कानून व्यवस्था मजबूत करने, पुलिसिंग में कसावट लाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने की कवायद माना जा रहा है।

एक साथ 110 जवानों और अधिकारियों का ट्रांसफर

​आमतौर पर रूटीन ट्रांसफर लिस्ट में चंद नाम ही शामिल होते हैं, लेकिन एक साथ 110 जवानों और अधिकारियों को इधर से उधर करना यह साफ संकेत देता है कि एसपी रामजी श्रीवास्तव मैदानी स्तर पर पुलिसिंग का ढर्रा बदलने के मूड में हैं।
​इस लिस्ट में कई ऐसे पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जो लंबे समय से एक ही थाने या चौकी में जमे हुए थे। माना जा रहा है कि आगामी चुनौतियों को देखते हुए और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व तेजी लाने के उद्देश्य से यह नवीन पदस्थापना सूची जारी की गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m