केरलम के त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड में यूनिट (पटाखे रखने की जगह) में भीषण धमाका हुआ है. इस हादसे में 13 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. इसके अलावा 20 से अधिक घायल बताए जा रहे है. जहां हादसा हुआ वह यूनिट त्रिशूर पूरम के लिए पटाखे तैयार कर रही थी. हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं पीएम मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और मृतकों को 2 लाख मुआवजे की घोषणा की है. वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. बताया जा रहा है कि, मृतकों की संख्या आने वाले समय में बढ़ सकती है.

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के मुताबिक, घटनास्थल से 13 लोगों को बचाया गया है. घायलों में से पांच लोगों का क्रिटिकल केयर में इलाज चल रहा है. दो घायलों को वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि 17 अन्य को मामूली चोटें आई हैं.

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में लगी थी आग

बीते दिन सोमवार, 20 अप्रैल को तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, मौके से 10 शव मिले, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से मिले है। 5 घायलों की हालत गंभीर है। 17 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

पटाखे खेतों के बीच बने शेड में बनाए जा रहे थे। हादसे के समय करीब 40 लोग मौजूद थे। फायर ब्रिगेड, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन रुक-रुक कर विस्फोट होने से रेस्क्यू में दिक्कत आई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m