रिजवान अंसारी, बुरहानपुर। रेणुका रोड पर गायत्री मंदिर के पास स्थित निमाड़ मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (मारुति सुजुकी सर्विस सेंटर) में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपए की सामग्री, वाहन को नुकसान पहुंचना बताया जा रहा है। शोरूम पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव का है।

घटना के समय कर्मचारी घर पर सो रहे थे, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। शिकारपुरा पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, पुलिस जांच कर रही है।

कर्मचारी लक्ष्मण डोंगरे ने बताया सुबह सूचना मिली कि शोरूम में आग लगी है तो तुरंत यहां पहुंचे। कुछ वाहनों को बाहर निकाला गया। कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। आग की लपटें दूर दूर से नजर आ रही थी। नगर निगम के फायर फाइटर ने आग पर काबू पाया। घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m