हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन शहर के टेमला रोड स्थित पीएम आवास योजना (PM Awas yojana) की मल्टी में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक पार्किंग में खड़ी पांच गाड़ियों में आग पकड़ ली। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि देखते ही देखते बाइकें जलकर खाक में तब्दील हो गईं।
MP भीषण सड़क हादसे में 5 मौतः नर्मदापुरम में देर रात मालवाहक और बाराती वाहन में हुई टक्कर,
अज्ञात शरारती तत्वों की करतूत
अफरा-तफरी के बीच रहवासियों ने खुद मोर्चा संभाला, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सोमवार सुबह आक्रोशित रहवासियों ने इसे किसी अज्ञात शरारती तत्वों की करतूत बताया है।
निगम कपड़ा रीसाइकलिंग प्लांट में आगजनी का मामलाः आग लगी या लगाई गई! पुलिस में की शिकायत
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि इस “अग्निकांड” के पीछे के चेहरे को बेनकाब किया जा सके। सीसीटीवी फुटेज में घटना के पहले मल्टी में कुछ संदिग्ध लोग नजर आ रहे है।
MP Weather : इस सीजन पहली बार 45 डिग्री पहुंचा तापमान, इंदौर-उज्जैन में रात में लू का अलर्ट,

