कनाडा के एक मिलिट्री बेस पर लगी जबरदस्त आग में कई लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं.  अल्बर्टा प्रांत में स्थित सीएफबी वेनराइट सैन्य अड्डे पर शनिवार को भीषण आग लगने से यह घटना घटी. रक्षा मंत्री डेविड मैकगिंन्टी ने घटना की पुष्टि करते हुए दुख जताया, हालांकि उन्होंने अभी हताहतों की सटीक संख्या या हादसे के कारणों का खुलासा नहीं किया है.

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित वेनराइट सैन्य अड्डे पर शनिवार को भीषण आग लग गई. हालांकि, अभीतक न तो मरने वालों और न ही घायलों की सही संख्या बताई गयी है.

कनाडा के अल्बर्टा मिलिट्री बेस पर लगी आग के बाद कई सैनिकों की मौत होने की खबरें आ रही हैं. इस दर्दनाक घटना में कई सैनिक जख्मी भी हो गए हैं. रक्षा मंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सैन्य अड्डे पर हुई इस घटना में कुछ लोगों की जान चली गई है और कुछ लोग घायल हुए हैं.

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार, 17 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर बताया कि अल्बर्टा स्थित सीएफबी वेनराइट में एक गंभीर घटना के कारण बड़े पैमाने पर आग लग गई. उन्होंने इस हादसे से प्रभावित सैन्यकर्मियों और अन्य लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगुइंटी ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. और आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. उन्होंने स्थिति को ‘बहुत ही गंभीर और नाजुक’ बताया. कनाडियन आर्म्ड फोर्सेज, संघीय, प्रांतीय और स्थानीय प्रशासन मिलकर राहत व बचाव अभियान चला रहे हैं.

रक्षा मंत्री मैकगुइंटी ने बताया कि रॉयल कैनेडियल माउंटेड पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने घटना को बेहतर संवेदनशील और गंभीर बताया है.

वेनराइट म्युनिसिपल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि शनिवार को आग सैन्य अड्डे की बाड़ को पार कर गई थी और तेज हवाओं के कारण तेजी से फैली. कई इलाकों से दमकलकर्मी आग बुझाने के काम में जुटे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m