मुंबई के सायन में स्थित BEST अणिक बस डिपो में सोमवार शाम 5:45 बजे अचानक लगी भीषण आग ने शहर में हड़कंप मचा दिया. मध्य मुंबई में सोमवार शाम बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) के अनिक बस डिपो में लगी भीषण आग में कम से कम 10 बसें जलकर खाक हो गईं. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. फिलहाल आग लगने की वजह की जांच जारी है.
मुंबई फायर ब्रिगेड ने इसे लेवल-1 फायर कॉल घोषित किया. करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रात 8 बजकर 20 मिनट पर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया.
मुंबई के सायन स्थित अणिक BEST बस डिपो में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया. डिपो में खड़ी 10 नई CNG मिडी बसें आग की चपेट में आकर जल गईं. BEST के मुताबिक, ये बसें निजी ऑपरेटर डागा ग्रुप की थीं और हमारे बेड़े में हाल ही में शामिल की जा रही नई बसों का हिस्सा थीं.
बेस्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि आग शाम करीब 5.45 बजे अनिक डिपो के परिसर में लगी, जिसकी चपेट में कतार में खड़ी कुछ सीएनजी बसें आ गईं. आग के दौरान सीएनजी टैंकों के फटने से तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं और दूर तक काला धुआं छा गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनास्थल पर धमाकों की आवाज सुनाई देने का दावा किया, जबकि दूर से भी धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा था.
बेस्ट अधिकारियों के अनुसार, संचालक पिछले कुछ महीनों से पुराने बस बेड़े को नयी बसों से बदल रहा है. अब तक बेड़े में 140 से अधिक नयी बसें शामिल की जा चुकी हैं, जबकि 50 से अधिक और बसें शामिल किए जाने की उम्मीद है. आग में जली 10 वाहन नयी बसों की खेप का हिस्सा थीं.
मुंबई फायर ब्रिगेड ने इसे लेवल-1 फायर घोषित किया। मौके पर 4 दमकल गाड़ियां और 5 पानी के टैंकर भेजे गए, जिनकी मदद से एक घंटे से ज्यादा समय में आग पर काबू पाया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

