थाईलैंड से एक बड़ा ही दुखद खबर आया है. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार 13 जुलाई की सुबह भीषण हादसा हो गया. एक पब में सोमवार सुबह तड़के भीषण आग लग जाने के कारण इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 27 लोग मारे गए हैं, जबकि 60 से ज्यादा घायल हुए हैं.

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि 27 लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण की अभी जांच की जा रही है.

अधिकारियों के अनुसार, घायलों में 22 लोगों की हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर है. आग शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित एक पब में लगी, जो धीरे-धीरे अपनी लपटों से पूरी इमारत को अपने कब्जे में ले लिया.  इसकी वजह से पब और बाकी जगहों पर अफरा-तफरी मच गई. 

प्रत्यक्षदर्शियों ने ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि पब के दरवाजे से आग की लपटें और धुआं निकलता हुआ. इसके बीच में लोगों को भागने की कोशिश करते देखा जा सकता है.

अधिकारियों के अनुसार आधी रात के आसपास बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित ना लादप्राओ पब में आग लगने की सूचना मिली थी. घटनास्थल पर पहुंचे थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने बताया कि 27 लोगों की मौत हुई है. उन्होंने अस्पताल में भर्ती लोगों से बात भी की. 

मीडिया ने बैंकॉक के गवर्नर चडचार्ट सित्तिपुंट के हवाले से बताया कि 63 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें 22 की हालत गंभीर है. पीड़ितों की पहचान करने में मुश्किल हो रही है, क्योंकि उनमें से बहुत के पास आईडी नहीं थी और कुछ लोग बेहोश भी थे.

वहीं, थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि आग लगने के कारण की अभी जांच की जा रही है. वहीं, बैंकॉक के गवर्नर चडचार्ट सित्तिपुंट ने कहा कि घायल और अस्पताल में भर्ती लोगों में से कई लोगों की हालत गंभीर है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m