राकेश चतुर्वेदी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें पूरा मकान जलकर खाक हो गया, साथ ही महिला समेत परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

READ MORE: पुरानी रंजिश में खेला खूनी खेल: फायरिंग के दौरान गोली लगने से शख्स की मौत, घर के बाहर रेत डंप करने को लेकर हुआ था विवाद  

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, एक पल के लिए तो लोगों को कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। लेकिन जब तक माजरा समझ में आता पूरा घर जलकर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को आगजनी की सूचना दी और घर में मौजूद लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।   

READ MORE: मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर पर देर रात बवाल: RTO चौकी में आगजनी और तोड़फोड़, ट्रक ड्राइवरों ने जमकर मचाया उत्पात

जानकारी के मुताबिक घटना शहर के पैपखरा इलाके की है। बताया जा रहा है कि खुले रेगुलेटर वाले सिलेंडर की पाइप बछड़े के टकराने से निकल गई, जिससे घर में गैस फैल गई। चूल्हे की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घायलों में यशोदानंद शुक्ला, इंद्रकली शुक्ला और दो मासूम बच्चे शामिल। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m