प्रदीप मालवीय, उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जाल कंपाउंड क्षेत्र स्थित एक मकान में रखे डिस्पोजल गोदाम में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इस आगजनी में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पड़ोसियों ने दी मकान मालिक को सूचना

गोदाम/मकान के मालिक युवराज सिंह जाट ने बताया कि रविवार रात करीब 12.30 बजे उन्हें पड़ोसियों के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंतः हादसे में 2 लोगों की मौत, समय पर इलाज न मिलने का आरोप

CCTV फुटेज में आग लगाता दिखा संदिग्ध

शुरुआत में क्षेत्रवासियों और मकान मालिक द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का संदेह जताया जा रहा था। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। घटना का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध युवक मकान में आग लगाते हुए साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। आग लगते ही वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

बड़ी कार्रवाईः जबलपुर अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन का एक्शन, लगाया 6 करोड़ का जुर्माना

पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश जारी

इस आगजनी की घटना पर मकान मालिक युवराज सिंह जाट और पार्षद प्रतिनिधि खुशाल गुप्ता ने भी अपनी बात रखी है। फिलहाल, माधवनगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध आरोपी की शिनाख्त करने और उसका पता लगाने की कोशिशों में जुट गई है।

L&T कंपनी में पाइप चोरी का खुलासाः तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख का माल बरामद

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m