महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास एक बाजार परिसर में बृहस्पतिवार तड़के भीषण आग लगने से एक फायरमैन और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल लोगों को इलाज के लिए कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. इस भीषण आग में भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है. आग रात करीब 3:30 बजे लगी थी.
ठाणे शहर की गावदेवी सब्जी मंडी में तड़के लगी भीषण आग ने बड़ा नुकसान पहुंचाया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अग्निशमन कर्मी घायल हो गए. आग बुझाने के लिए दमकल और आपदा प्रबंधन की कई टीमें राहत कार्य में जुटी रहीं.
महाराष्ट्र में ठाणे शहर की गावदेवी सब्जी मंडी में तड़के लगी भीषण आग ने बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की वजह से मंडी में रखा बड़ी मात्रा में सामान जलकर नष्ट हो गया. इस आग को बुझाने में लगे दो लोगों की चपेट में आने से मौत हो गई.
एक अधिकारी ने बताया कि गामदेवी बाजार परिसर में सब्जी और कपड़ों की दुकाने हैं. यहां तड़के सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि ‘ब्रिगेड कॉल’ (अधिकतम दमकल संसाधनों की आवश्यकता वाली स्थिति) घोषित की गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानों से उठती विशाल लपटों और घने धुएं से इलाके में दहशत फैल गई.
इस हादसे में दो लोग घायल सुजीत पष्टे (45), स्टेशन अधिकारी, ठाणे महानगरपालिका अग्निशमन केंद्र और समीर जाधव (40), तांडेल, ठाणे महानगरपालिका अग्निशमन केंद्र के रूप में हुई है. दोनों को उपचार के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कलवा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
वहीं इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान कालू शंकर गाडेकर (53), ठाणे महानगरपालिका के सुरक्षा रक्षक और सागर शिंदे (43), अग्निशमन केंद्र के स्टेशन अधिकारी के रूप में हुई है. ड्यूटी के दौरान फायर अधिकारी की मौत ने घटना को और गंभीर बना दिया है.
जानकारी के अनुसार, सब्जी मंडी के ऊपर ही ठाणे महानगरपालिका के नौपाड़ा प्रभाग समिति का कार्यालय भी संचालित था. आग की चपेट में आने से महानगरपालिका के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर नष्ट होने की जानकारी सामने आ रही है. फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और संबंधित विभाग आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के साथ-साथ मामले की जांच में जुटे हुए हैं.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रशांत रोडे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस घटना में एक फायरमैन और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई. वहीं, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (RDMC) के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि इस घटना में दो फायरमैन झुलस गए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

