दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। नगर पालिका में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। नगर पालिका के ही दो कर्मचारियों पर ₹7 करोड़ 78 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि के गबन का गंभीर आरोप लगा है। इस बड़े खुलासे के बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज (FIR) कर लिया है।
इन कर्मचारियों को बनाया गया आरोपी
करोड़ों रुपये की हेराफेरी के इस बड़े मामले में पुलिस ने नगर पालिका के दो प्रमुख कर्मचारियों को नामजद आरोपी बनाया है। इनमें हरीश गोस्वामी- सहायक राजस्व निरीक्षक (ARI), भुवन मेहता- कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल है।
Datia by-election: नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से की शांत रहने की अपील,
टैक्स रसीदों और ऑनलाइन रिकॉर्ड में किया खेल
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने अपने पदों का दुरुपयोग करते हुए नगर पालिका के राजस्व को बड़ा चूना लगाया है। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने टैक्स रसीदों और नगर पालिका के ऑनलाइन रिकॉर्ड्स में बड़े स्तर पर कूटरचना और हेरफेर किया। जनता से टैक्स के रूप में वसूली गई करोड़ों रुपये की राशि को सरकारी खजाने में जमा करने के बजाय मिलीभगत कर खुद डकार लिया।
हाईकोर्ट की अनोखी शर्त: रेलवे की याचिका तब होगी बहाल, जब अधिकारी और वकील
उपाध्यक्ष की तत्परता से दर्ज हुई FIR
इस महाघोटाले का खुलासा तब हुआ जब नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में लिखित आवेदन दिया। उपाध्यक्ष के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने देर रात विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच और ऑडिट के बाद इस मामले में कुछ और बड़े चेहरों के नाम भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की धरपकड़ की तैयारी में जुट गई है।
ऐसा किसी के साथ न होः पत्नी को किडनी दिलाने के नाम पर 22 लाख की ठगी,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

