जयपुर। Rajasthan Congress में सब कुछ ठीक है का दावा करने वाले प्रदेश नेतृत्व की रातों की नींद उड़ी हुई है। राज्य में भले ही संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान चल रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पार्टी के भीतर गुटबाजी का दीमक संगठन को खोखला कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सामने ही नेता एक-दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि अगर यही हाल रहा, तो आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।

पुरानी अदावत ने फिर पकड़ा जोर
सबसे बड़ी टेंशन तो टॉप लीडरशिप को लेकर है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की खाई भरने का नाम नहीं ले रही। गहलोत आए दिन मानेसर कांड का जिक्र कर पुराने जख्मों को कुरेद रहे हैं। हाल ही में गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में हैं, जिसने दिल्ली तक हलचल मचा दी है। सूत्र बताते हैं कि गहलोत के इन तीखे हमलों से पायलट खेमा अंदर ही अंदर सुलग रहा है।
इन जिलों में तो आर-पार की जंग
- कोटा: यहां शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थकों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई है। कोटा कांग्रेस पूरी तरह दो हिस्सों में बंटी नजर आती है।
- बीकानेर: पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल और डूडी गुट आमने-सामने हैं। मेघवाल ने तो डूडी गुट को भाजपा की ‘B टीम’ तक करार दे दिया है।
- बाड़मेर: यहां हरीश चौधरी, अमीन खान और मेवाराम जैन के बीच वर्चस्व की लड़ाई है। डोटासरा के सामने ही मेवाराम ने जिलाध्यक्ष पर सवाल खड़े कर दिए।
- झुंझुनू: ओला परिवार और राजकुमार शर्मा के बीच की रार किसी से छिपी नहीं है। जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद यहां असंतोष और बढ़ गया है।
क्या कहते हैं जानकार?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जब तक टॉप लीडरशिप एकजुटता का संदेश नहीं देगी, तब तक कार्यकर्ताओं में जोश भरना नामुमकिन है। कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी इसे आंतरिक लोकतंत्र बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अनुशासन का डंडा कहीं नजर नहीं आ रहा। चुनाव सिर पर हैं और कांग्रेस अपनों से ही लड़ने में व्यस्त है।
पढ़ें ये खबरें
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : छत्तीसगढ़ के 33 जेलों में हजारों बंदियों ने किया योग, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता हुए शामिल
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के अरविंद केजरीवाल, FIR न होने पर सवाल खड़े किए, बोले- कार्रवाई हुई तो योगी सरकार गिर जाएगी
- गुरुग्राम पुलिस का बड़ा अभियान: महिला थाना टीम ने 750 एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर क्राइम और नशे से बचने के दिए टिप्स
- NEET री-एग्जाम आज: पंजाब-चंडीगढ़ में 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- भारतीय नौसेना में कमीशन हुए स्वदेशी युद्धपोत डूनागिरी, संशोधक और अग्रय, पीएम मोदी बोले- ये नए भारत की सबसे बड़ी ताकत

