अभय मिश्रा, मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय के क्लासरूम में एक कपल एक-दूसरे के साथ गंदी हरकत करते हुए दिखाई दिए।
आपत्तिजनक गतिविधियों का एक CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। मामला सामने आने के बाद ज्ञान और संस्कार के केंद्र में ऐसी हरकतें सामने आने के बाद सवाल उठने लगे।
वायरल वीडियो में कॉलेज के क्लासरूम के भीतर एक कपल को आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त देखा जा सकता है। दिन के उजाले में और क्लासरूम के अंदर हुई इस घटना ने महाविद्यालय की सुरक्षा, CCTV निगरानी और अनुशासन पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
यह कोई पहला मौका नहीं है जब यह महाविद्यालय विवादों में घिरा हो। इससे पहले भी परिसर के भीतर रीलबाज़ी, हुड़दंग और कई अन्य विवादों को लेकर शहीद केदारनाथ महाविद्यालय चर्चा में रह चुका है। इसके बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे रहे, जिसका नतीजा आज सबके सामने है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

