भोपाल। MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मई के महीने में कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां पिछले एक हफ्ते से हो रही बेमौसम बारिश और आंधी ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अब आने वाले दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ के साथ भीषण गर्मी की चेतावनी भी जारी कर दी है।
आज इन 11 जिलों में बरसेंगे बदरा
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
9 मई से फिर तपेगा मध्य प्रदेश
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राहत का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। 9 और 10 मई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाएं प्रदेश में पारा बढ़ाएंगी।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मालवा और निमाड़ के इलाकों में लू (Heatwave) चलने की भी आशंका जताई गई है।
पिछले 24 घंटों का हाल
बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन का पारा 40 डिग्री से नीचे रहा। जिसमें ग्वालियर: 36.4°C, भोपाल: 38.4°C, इंदौर: 38.1°C, जबलपुर: 37.7°C, हालांकि नरसिंहपुर (42.2°C) और खरगोन (41.2°C) अभी भी प्रदेश के सबसे गर्म इलाके बने हुए हैं।
10 मई से नया सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक, 10 मई के आसपास एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो सकता है, जिससे उथल-पुथल का यह दौर महीने के मध्य तक जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में किसानों को अपनी कटी हुई फसल और उपज को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

