3 May History : हर साल 3 मई की तारीख भारतीय और विश्व इतिहास के कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है. भारत के लिए यह दिन ख़ास है. आज पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई. नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की. वहीं पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन हुआ था. आइये जानते हैं कि आज के दिन और क्या-क्या खास हुआ?

3 मई को हुई प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
1765 – फिलाडेल्फिया में पहला अमेरीकी मेडिकल कॉलेज खुला.
1845 – चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत.
1896 – भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म.
1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई.
1919- अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण.
1930 – राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म.
1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की.
1951 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म.
1955 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म.
1969 – भारत के तीसरे राष्ट्रपति डाक्टर ज़ाकिर हुसैन का निधन.
1977 – गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म.
1981 – भारतीय सिनेमा अभिनेत्री नरगिस का निधन.
1993 – संयुक्त राष्ट्र ने 3 मई को ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ के रूप में मान्यता दी.
1998- ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला.
2000 – भारतीय लेखिका, अभिनेत्री और एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला परांजपे का निधन.
2002 – अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ बताया.
2003 – आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने.
2004 – वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया.
2005 – भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का निधन.
2006 – पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए.
2008 – टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ.
2008 – पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई.
2013 – चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला.
2016 – 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा; मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना रानौत हुए सम्मानित.
2021 – भारतीय सिविल सेवा के भूतपूर्व नौकरशाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ जगमोहन मल्होत्रा का निधन.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

