बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की वाय डी नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से 1886 किलो ड्रग्स बनाने का केमिकल जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी की मंदसौर कृषि उपज मंडी के सामने एक युवक किराए के मकान में कई ड्रम में भरकर ड्रग्स बनाने का केमिकल स्टोर कर रखा है उक्त केमिकल को एमडी ड्रग्स बनाने के उपयोग में लिया जाया जाता था।
READ MORE: युवती को सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने की दी धमकी, हिंदू संगठन में आक्रोश, हनुमान चालीसा पढ़कर जताया विरोध
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली तो कई ड्रम में बदबूदार केमिकल भरा हुआ था। पुलिस ने उक्त केमिकल का परीक्षण करवाया तो केमिकल एमडी ड्रग्स बनाने के उपयोग में लिए जाए जाना वाला केमिकल पाया गया। पुलिस ने अवैध केमिकल को जब्त किया और मकान में किराए से रह रहे आरोपी श्रेयांस के खिलाफ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, पुलिस अब पुत्र मामले में किरायेदारों की हिस्ट्री भी निकाल रही है की वह केमिकल को कहा से लाते थे और कहां सप्लाई करते थे।

