Meerut Development Authority website hacked. मेरठ विकास प्राधिकरण (Meerut Development Authority) की आधिकारिक वेबसाइट शनिवार को हैक हो गई. होमपेज पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की फोटो के आगे पाकिस्तान समर्थित आपत्तिजनक बातें लिखी गई. लेकिन इस बीच साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहा है. कल शाम को हैक हुई वेबसाइट को लेकर अभी तक एक्शन नहीं लिया गया है. फिलहाल मेरठ विकास प्राधिकरण की ऑनलाइन प्रक्रियाएं रोक दी गई हैं.

हालांकि जानकारी के मुताबिक अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि हैकर्स ने सिर्फ वेबसाइट का होमपेज बदला है या कोई संवेदनशील डेटा तक भी वे पहुंचे हैं. मेडा (MDA) की तकनीकी टीम ने वेबसाइट को बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक वेबसाइट सामान्य नहीं हो सकी. शुरुआती जांच में इसे वेबसाइट डिफेसमेंट का मामला माना जा रहा है. यानी हैकर्स ने वेबसाइट के मुख्य पेज को बदलकर अपना संदेश लिख दिया है.
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा गबन : सबूत मिटाने और रकम ठिकाने लगाने की कोशिश, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा!
मामले की तकनीकी जांच जारी है. इधर एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. फिलहाल प्राधिकरण के पेज को निष्क्रिय किया गया है. वेबसाइट ओपन करने पर मेन्टेनेंस (website under maintenance) प्रदर्शित हो रहा है. वेबसाइट को सुधारने का काम जारी है.

